Advertisements
24 News Update उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के भू-संपत्ति कार्यालय में टेक्निकल असिस्टेंट पद पर कार्यरत संपत सिंह राव ने अपनी गौरवमयी सेवा के 38 वर्ष 9 माह पूरे कर सेवानिवृत्ति प्राप्त की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय कर्मचारी संगठन (भारतीय मजदूर संघ) के अध्यक्ष नारायण लाल सालवी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि श्री राव ने अपने कार्यकाल में ईमानदारी और निष्ठा के साथ सेवाएँ दी हैं। उनकी सरलता, कार्य के प्रति समर्पण और सहयोगी भावना हमेशा याद की जाएगी। कर्मचारी संगठन की ओर से श्री राव को भावभीनी विदाई दी गई और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त की गईं।

