24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर पालिका द्वारा पालिका क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही प्रारम्भ की गई नगर के बांसवाडा मार्ग गमलेश्वर तालाब ओटे के पास हो रहे अतिक्रमण की सफाई कराई गई।
न.पा. प्रशासक एवं उपखंड अधिकारी सुबोध सिंह चारण व अधिशासी अधिकारी मोहम्मद सुहैल शेख ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र के गम्लेश्वर तालाब के ओटे में हो रहे अतिक्रमण को सफाई निरीक्षक अक्षय सेवक , पंकज शर्मा ,प्रकाश जमादार राजेश गटू, प्रभु हरिजन , राजू अम्बा व नगरपालिका टीम द्वारा हटाया गया। अधिशासी अधिकारी शेख ने बताया कि पालिका क्षेत्र में दुकानों का सामान सडक़ पर रखने, लारियां एवं केबिन लगाकर व्यापार करने तथा दुकानों के आगे टीन शेड लगाकर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जब्त किए गए सामान को चालान राशि जमा कराने के बाद ही छोड़ा जाएगा और स्वच्छ सर्वेक्षण 25 के अंतर्गत गंदगी करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी गन्दगी करने वालो को प्रतिदिन 100 रूपये , सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वालो के खिलाफ प्रतिदिन 100 रूपये जुर्माना वसुल किया जाएगा। उन्होने बताया कि यह कार्रवाई प्रशासक एवं उपखंड अधिकारी सुबोध सिंह चारण के निर्देशानुसार की जा रही है, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को असुविधा का सामना न करना पड़े। पालिका टीम द्वारा शहर के मुख्य बाजारों एवं व्यस्त मार्गों पर विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इस दौरान व्यापारियों को पहले समझाइश भी दी जा रही है, लेकिन नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। अधिशासी अधिकारी शेख ने समस्त व्यापारियों एवं नागरिकों से अपील की है कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर पालिका प्रशासन का सहयोग करें, ताकि शहर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाया जा सके।
पालिका क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू

Advertisements
