उदयपुर। सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कला प्रदर्शनी मेले में विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा, कल्पनाशीलता और सृजनात्मक कौशल देखने को मिला। विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और रचनात्मक सोच से तैयार कलाकृतियों के माध्यम से कला के प्रति रुचि और अभिरुचि का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पायरोटेक कंपनी के डायरेक्टर एवं मैनेजर सी.पी. तलेसरा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय-2 के चित्रकला विभाग के व्याख्याता नवल सिंह उपस्थित रहे। वहीं, मेगी डिसूजा और नैन्सी शर्मा सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल हुईं। मुख्य अतिथि सी.पी. तलेसरा ने अपने स्कूली जीवन के अनुभव साझा करते हुए सेंट पॉल स्कूल में बिताए बचपन के दिनों को याद किया। उन्होंने विद्यार्थियों की कलाकृतियों का अवलोकन कर उनकी मेहनत, लगन और रचनात्मक सोच की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को सामने लाने, कौशल विकसित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन की सराहना की। विद्यालय के प्राचार्य फादर ए. जॉन बॉस्को और प्रबंधक फादर स्टीफन रावत ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर और उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया। प्रदर्शनी के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी कलात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देने के साथ उनमें कल्पनाशीलता और सृजनात्मक दृष्टिकोण विकसित करना रहा। आयोजन ने शिक्षा के साथ कला एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के महत्व को भी रेखांकित किया। प्रदर्शनी के संयोजक कला शिक्षक प्रहलाद वैष्णव और अर्चना ओझा रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation रेल पेंशन भोगियों के लिए नवंबर में लगेंगे डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर, उदयपुर सहित कई शहरों में होगी सुविधा