24 News Udpate भीलवाड़ा। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से शुरू हुई तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा के पहले दिन भीलवाड़ा में सख्त जांच देखने को मिली। ड्रेस कोड और सुरक्षा नियमों के पालन के दौरान कई परीक्षा केंद्रों पर छात्राओं की कान की बालियां कैंची से काटकर उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। जिले में बनाए गए 31 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा एक ही पारी में आयोजित की गई, जिसमें 9,240 अभ्यर्थी शामिल हुए। सभी कैंडिडेट्स को बायोमेट्रिक जांच और फोटोयुक्त पहचान के बाद ही एंट्री दी गई। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चली। केंद्रों के गेट तय समय पर बंद कर दिए गए थे। प्रशासन की ओर से नकल रोकने और निष्पक्ष परीक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कलेक्टर के निर्देशों की पालना में नगर निगम द्वारा शहर की सूरत सुधारने सख्त अभियान: नगर निगम ने 20 अवैध होर्डिंग हटाए बीएलओ पर दबाव बनाकर अनैतिक रूप से मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं उदयलाल आंजना’