24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। पुलिस ने वांछित अपराधियो एवं पॉवर बाईक राईडर के खिलाफ कडी कार्यवाही करते हुए ऑपरेशन संस्कार के तहत् 45 पॉवर बाईक जब्त की व 5 पत्थरबाज एवं एक वारंटी गिरफतार किया।
थाना प्रभारी मदनलाल खटीक ने बताया की जिला पुलिस अधीक्षक के द्वारा ऑपरेशन संस्कार चला कर पत्थरबाजी करने वाले,पॉवर बाइ्रके से स्टंट करने वालो के खिलाफ एवं वाङ्क्षछत अपराधियो के खिलाफ अधिकाधि कार्यवाही करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा,पुलिस उपअधीक्षक रूपसिंह के सुपरविजन में थाना प्रभारी खटीक के नेतृत्व में एसआई सोमेश्वर,एएसआई शंकरलाल,हरिसिंह,सुरेश कुमार भोई की अलग-अलग 4 टीम का गठन किया जिसनें ऑपरेशन संस्कार में तहत् पॉवर बाईक राईडर के खिलाफ कार्यवाही करते हूए 45 पॉवर बाईक जब्त की। पत्थरबाजी की घटना पर अकुंश लगाने पूर्व में पत्थरबाजी में लिप्त चालानशुदा 5 पत्थरबाजो को गिरफतार किया,न्यायालय से बलात्कार के मामले में मफरूर चल रहे गिरफतारी वारंटी को जोधपुर से गिरफतार किया। कार्यवाही में पत्थरबाजी करने वाले कपिल 22 पुत्र रूपलाल कटारा निवासी पंचवटी ,भावेश 19 बापुलाल कटारा निवासी पंचवटी ,प्रवीण 28 गटुलाल कटारा निवासी पंचवटी,योगेश 22 पुत्र लालशंकर रोत निवास पंचवटी,प्रवीण ङ्क्षसह 25 शक्तिङ्क्षसह राठौड निवासी ठाकरडा व गिरफतारी वारंटी हडमान राम 30 कंवराराम जाट निवासी डांगीयावास जिला जोधपुर को गिरफतार किया।
अपराधियों व पांवर बाईक राईडर के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई, 45 पॉवर बाईक जब्त

Advertisements
