24 News Update जयपुर. जयपुर में प्लॉट विवाद को लेकर दो पक्षों में पथराव हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने हमले के दौरान बंदूक तान दी। मामला बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची। मामला रविवार को कानोता थाना इलाके के हनुमान वाटिका का है। घटना दोपहर करीब 2:30 बजे की है। कानोता थाना प्रभारी हिम्मत सिंह ने बताया कि हनुमान वाटिका में रहने वाले उदय सिंह गुर्जर फौजी और सौरभ मीना के बीच विवाद हुआ था। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर मामला दर्ज करवाया गया है। प्लॉट को लेकर दोनों पक्षों में हुआ था विवाद थाना प्रभारी हिम्मत सिंह ने बताया कि हनुमान वाटिका में उदय सिंह का प्लॉट है। इसी के पीछे सौरभ मीना ने भी प्लाॅट ले रखा है। आरोप लगाया कि सौरभ की इस जमीन को उदय सिंह खुद का बताता है जबकि इस पर काम चल रहा है। आरोप है कि उदय सिंह ने कॉलोनी की एंट्री पर गेट लगा दिया, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। रविवार को उदय सिंह ने खुद की जमीन बताते हुए काम चलाने से रोक दिया। इसे लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान कॉलोनी में खड़ी गाड़ियों के कांच टूट गए और घरों में भी नुकसान हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अपने-अपने डॉक्युमेंट पेश करने को कहा। पुलिस की सझमाइश के बाद बीच रोड लगाई कार, फिर हुआ विवाद डॉक्युमेंट पेश करने का कह कर पुलिस दोबारा लौट गई। इसके बाद उदय सिंह ने अपनी कार बीच सड़क पर खड़ी कर दी। इससे विवाद और बढ़ गया। इसके बाद दोनों पक्षों को पुलिस थाने लेकर आई। इधर, इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें पथराव के दौरान उदय सिंह बंदूक ताने हुए दिखाई दे रहा है। कॉलोनी के लोगों ने इस पूरे विवाद का वीडियो बनाया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दी गई है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कार ने इंजीनियर स्टूडेंट को मारी टक्कर मौत, सेमेस्टर का एग्जाम खत्म होने पर गोविंद देव जी के दर्शन के लिए निकला था बाडमेर पुलिस ने किया शोभाला जेतमाल में हुई 1.50 करोड़ की नकबजनी की बड़ी वारदात का खुलासा