24 News Update निम्बाहेडा कविता पारख। कोर्ट निम्बाहेड़ा के बाहर से 09 सितंबर को चोरी गई मोटर साईकिल को बरामद कर कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने एक आरोपी नारायण बन्जारा को गिरफ्तार किया है।जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि गत 09 सितंबर को अरनोदा निवासी रमेश नायक की मोटर साईकिल न्यायालय के गेट के बाहर से कोई अज्ञात बदमाश चुरा ले जाने के मामले में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान हैड कानि. मेघराज के जिम्मे किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी कर मोटर साईकिल बरामद करने के लिए एएसपी सरितासिंह के मार्गदर्शन व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के सुपरविजन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर मीणा पु.नि. के निर्देश पर अनुसंधान अधिकारी हैड कानि. मेघराज, हरविन्द्रसिंह, कानि. हेमन्त कुमार व खुबीराम द्वारा मामले में माल मुल्जिमान की तलाश की। कस्बा निम्बाहेडा में लगे सी.सी.टी.वी कैमरो के नियन्त्रण कक्ष कस्बा पुलिस चौकी निम्बाहेडा पर फुटेज देखे गये तो घटना में चोरी हुई मोटर साईकिल को एक व्यक्ति ले जाता हुआ नजर आया, उक्त हुलिये के व्यक्ति की तलाश व आसूचना संकलन से मामले में मोटर साईकिल, आरोपी नारायण बन्जारा पुत्र सुरजमल बन्जारा निवासी गब्बा जी का खेडा धीनवा पुलिस थाना सदर निम्बाहेडा जिला चित्तौडगढ़ के कब्जे में मोटर साईकल जब्त कर नारायण बन्जारा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से थाना सर्कल से चोरी हुए अन्य प्रकरणो के सम्बन्ध मे विस्तृत अनुसंधान जारी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 69 वीं जिला स्तरीय छात्र-छात्रा वर्ग वुशु प्रतियोगिता का पूर्व विधायक नवलखा ने किया शुभारंभ वंडर सीमेंट लिमिटेड द्वारा राजकीय विद्यालय में मनाया विश्व ओजोन दिवस