Site icon 24 News Update

चोरी की मोटर साईकिल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

24 News Update निम्बाहेडा कविता पारख। कोर्ट निम्बाहेड़ा के बाहर से 09 सितंबर को चोरी गई मोटर साईकिल को बरामद कर कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने एक आरोपी नारायण बन्जारा को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि गत 09 सितंबर को अरनोदा निवासी रमेश नायक की मोटर साईकिल न्यायालय के गेट के बाहर से कोई अज्ञात बदमाश चुरा ले जाने के मामले में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान हैड कानि. मेघराज के जिम्मे किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी कर मोटर साईकिल बरामद करने के लिए एएसपी सरितासिंह के मार्गदर्शन व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के सुपरविजन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर मीणा पु.नि. के निर्देश पर अनुसंधान अधिकारी हैड कानि. मेघराज, हरविन्द्रसिंह, कानि. हेमन्त कुमार व खुबीराम द्वारा मामले में माल मुल्जिमान की तलाश की। कस्बा निम्बाहेडा में लगे सी.सी.टी.वी कैमरो के नियन्त्रण कक्ष कस्बा पुलिस चौकी निम्बाहेडा पर फुटेज देखे गये तो घटना में चोरी हुई मोटर साईकिल को एक व्यक्ति ले जाता हुआ नजर आया, उक्त हुलिये के व्यक्ति की तलाश व आसूचना संकलन से मामले में मोटर साईकिल, आरोपी नारायण बन्जारा पुत्र सुरजमल बन्जारा निवासी गब्बा जी का खेडा धीनवा पुलिस थाना सदर निम्बाहेडा जिला चित्तौडगढ़ के कब्जे में मोटर साईकल जब्त कर नारायण बन्जारा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से थाना सर्कल से चोरी हुए अन्य प्रकरणो के सम्बन्ध मे विस्तृत अनुसंधान जारी है।

Exit mobile version