निम्बाहेड़ा (कविता पारख)। कस्बा निम्बाहेड़ा में विगत दिनों दिनदहाड़े हुई नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए कोतवाली थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार तथा एक विधि से संघर्षरत बालक को डिटेन किया है। गिरफ्तार आरोपियों में चोरी का माल खरीदने वाला एक सोनी भी शामिल है। पुलिस ने 150 फीट गहरे कुएं से आर्टिफिशियल ज्वैलरी बरामद की है। जिला पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 13 फरवरी को प्रार्थी मनोहर सिंह पुत्र गंगासिंह मीणा अपनी पत्नी के साथ कौशल्या नगर स्थित मकान से सुबह कार्यालय चले गए थे। घर पर कोई नहीं था। शाम करीब 5 बजे उनका पुत्र रिधान सिंह घर पहुंचा तो मकान का ताला टूटा हुआ पाया। सूचना पर परिजन पहुंचे तो अलमारी में रखी 4 तोला सोने की चूड़ी, 2 तोला कान की बालियां तथा स्पीकर, घड़ी और आर्टिफिशियल ज्वैलरी चोरी होना पाया गया। प्रकरण दर्ज कर जांच एएसआई सूरज कुमार को सौंपी गई। एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी बद्रीलाल राव के निर्देशन तथा थानाधिकारी रामसुमेर मीणा के नेतृत्व में टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जांच के आधार पर टीम नीमकाथाना (जिला सीकर) पहुंची, जहां से 20 वर्षीय राजू उर्फ कालू बागरी, 19 वर्षीय राहुल बावरी तथा एक नाबालिग को डिटेन किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात स्वीकार कर ली। आरोपियों ने बताया कि आर्टिफिशियल ज्वैलरी नकली समझकर कुएं में फेंक दी थी। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 150 फीट गहरे कुएं से ज्वैलरी बरामद कर जब्त की। जांच में सामने आया कि चोरी के कुछ जेवरात नीमकाथाना छावनी निवासी सूयज पुत्र सुभाष राजपूत को बेचे गए थे। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वारदात का तरीका आरोपी दिन में भंगार इकट्ठा करने के बहाने सुनसान मकानों की रेकी करते थे। ताले लगे मकानों को निशाना बनाकर ताला तोड़ते और अंदर चोरी करते। एक-दो साथी बाहर निगरानी रखते थे। आरोपियों ने भीलवाड़ा, अजमेर, चित्तौड़गढ़, दिल्ली, गुरुग्राम, उज्जैन, रतलाम और इंदौर सहित 15 से अधिक वारदातें स्वीकार की हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation निम्बाहेड़ा में 1.40% मतदाता वृद्धि के साथ अंतिम सूची प्रकाशित, दावे-आपत्तियों के निस्तारण के बाद 2,64,250 मतदाता 24 किलो से अधिक डोडाचूरा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार