24 News Update उदयपुर। शहर के सूरजपोल थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई बाइक बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार 14 अप्रैल 2026 को परिवादी ललित सोनी पुत्र गोपाल सोनी, निवासी घाणेराव की घाटी, थाना घंटाघर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 6 बजे उसने अपनी मोटरसाइकिल नंबर RJ27BN1104 को रेलवे स्टेशन पार्सल घर के बाहर खड़ी की थी, जिसे अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। इस पर प्रकरण संख्या 134/26 धारा 303(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा एवं वृताधिकारी नगर पूर्व सूर्यवीर सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी रतन सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने आसूचना और तकनीकी सहयोग के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी बिनित कुमार पुत्र बरेन्द्र कुमार, उम्र 28 वर्ष, निवासी नीलिका पोस्ट बगिंलो बबनपुर, तहसील छता, थाना देराबिस, जिला केंद्रापाड़ा (ओडिशा) को गुजरात के साबरकांठा से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया है। इस कार्रवाई में टीम प्रभारी थानाधिकारी रतन सिंह चौहान के साथ हैड कांस्टेबल नेपाल सिंह (बैज नं. 1887) एवं कांस्टेबल पवन (बैज नं. 742) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रेलवे पार्सल घर के बाहर से चोरी बाइक बरामद, ओडिशा निवासी आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

Advertisements
