24 News Update उदयपुर | जिले के पहाड़ा थाना क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने अभियुक्त मिलन उर्फ मयूर पुत्र अमृतलाल निवासी कवेल, थाना पानरवा को गिरफ्तार कर चोरी की गई अपाचे मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। दिनांक 11 जून 2025 को प्रार्थी बलवीर सिंह पुत्र उदयसिंह चौहान निवासी महुड़ी गांव ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह शाम करीब 7:30 बजे गांव की दुकान पर चाय पी रहा था, तभी उसकी मोटरसाइकिल जो दुकान के सामने खड़ी थी, एक अज्ञात व्यक्ति चुरा कर ले गया। इस रिपोर्ट पर थाना पहाड़ा में प्रकरण संख्या 102/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
सूचना और तकनीकी सहयोग से आरोपी गिरफ्तार
जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा श्रीमती अंजना सुखवाल और वृत्ताधिकारी राजीव राहर के सुपरविजन में थानाधिकारी उम्मेदीलाल के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर, सूचनात्मक तंत्र और तकनीकी निगरानी के माध्यम से आरोपी को चिन्हित किया। पुलिस टीम ने आरोपी मिलन उर्फ मयूर को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की। आगे की कार्रवाई के तहत आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
उम्मेदीलाल, थानाधिकारी, पहाड़ा (टीम प्रभारी)
गौतमलाल, हैड कांस्टेबल (2377)
सन्देश कुमार, कांस्टेबल (1496)
थानेश्वर, कांस्टेबल (2683)
पृथ्वीराज, कांस्टेबल (2730)
मोटरसाइकिल चोरी का मामला सुलझा, अभियुक्त गिरफ्तार, अपाचे बाइक बरामद

Advertisements
