Site icon 24 News Update

9वीं-11वीं की राज्य स्तरीय परीक्षाएं 24 सेः पहली बार थानों में रखे जाएंगे प्रश्नपत्र, दो पारियों में होगी परीक्षा, 8 मई तक चलेगी

Advertisements

24 News Update उदयपुर। राजस्थान में कक्षा 9वीं और 11वीं की राज्य स्तरीय समान वार्षिक परीक्षाएं 24 अप्रैल से प्रारंभ होने जा रही हैं। इस बार शिक्षा विभाग ने नकल पर अंकुश लगाने और परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए विशेष सुरक्षा उपाय किए हैं। पहली बार परीक्षा के प्रश्नपत्र थानों में कड़ी निगरानी के साथ रखे जाएंगे, जिससे परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और अनुशासन सुनिश्चित हो सके।
परीक्षा कार्यक्रम और समय-सारणी
9वीं की परीक्षा 6 मई तक चलेगी, जबकि 11वीं की परीक्षा का समापन 8 मई को होगा। परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी कृ
पहली पारीः सुबह 7ः45 से 11ः00 बजे तक
दूसरी पारीः दोपहर 11ः30 से 2ः45 बजे तक
परीक्षा संचालन की सम्पूर्ण जिम्मेदारी संयुक्त निदेशक को सौंपी गई है।
प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और प्रक्रिया
शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसारः प्रश्नपत्र परीक्षा तिथि से पूर्व जिला स्तर पर पहुंचा दिए जाएंगे। ब्लॉक स्तर पर प्रश्नपत्र परीक्षा से दो दिन पहले भेजे जाएंगे। प्रश्नपत्र परीक्षा दिवस पर ही खोले जाएंगे, वह भी संस्था प्रधान द्वारा टाइम टेबल से मिलान के बाद। प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनाए रखने की पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय के प्राचार्य की होगी। प्रश्नपत्र विद्यालय को प्राप्त हो चुके हैं और उन्हें नियमानुसार स्थानीय थाने में सुरक्षा के साथ रखा गया है।
परीक्षा प्रक्रिया में बदलाव और शुल्क
इस बार परीक्षा प्रक्रिया में कई नए बदलाव किए गए हैं। पंजीयक, शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, राजस्थान बीकानेर को नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया है। छात्रों से परीक्षा संचालन हेतु प्रति छात्र 30 रुपए शुल्क भी वसूला गया है। हालांकि यह परीक्षा विद्यालय स्तर पर संचालित की जाती है, लेकिन शिक्षा विभाग ने इसे ’होम एग्जाम’ की परिभाषा से ऊपर उठाते हुए पूर्ण रूप से नियंत्रित और निगरानीयुक्त प्रणाली में परिवर्तित कर दिया है। इससे परीक्षा की विश्वसनीयता और छात्रों की निष्पक्ष मूल्यांकन प्रक्रिया को बल मिलेगा।

Exit mobile version