24 News Update उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (एमएलएसयू) की अंतर महाविद्यालयी हैंडबॉल प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला वर्ग) का भव्य आयोजन प्रेम शांति निकेतन टी.टी. कॉलेज, पानेरियों की मादड़ी, उदयपुर द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के संघटक एवं संबद्ध महाविद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो. बी.पी. सारस्वत, कुलगुरु, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय द्वारा किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीमवर्क और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता धनराज, विभाग प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने राष्ट्र निर्माण एवं संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत निर्धारित पांच परिवर्तनों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विशिष्ट अतिथियों में प्रो. आनंद पालीवाल (अधिष्ठाता, विधि महाविद्यालय), वीरेंद्र सिंह (प्रांत संगठन मंत्री, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद), भरत व्यास (कार्यकारी अध्यक्ष, अखिल भारतीय कर्मचारी महासंघ), डॉ. भीमराज पटेल, डॉ. हेमराज चौधरी, डॉ. हरीश कपास्या तथा हैंडबॉल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी वीरेंद्र शामिल रहे।
आयोजन के दौरान खिलाड़ियों एवं उपस्थितजनों को संघ साहित्य का वितरण भी किया गया, जिससे कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति एवं सांस्कृतिक मूल्यों का संदेश और अधिक सशक्त हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय निदेशक डॉ. समरथ नागौरी ने की, जबकि आभार प्रदर्शन प्राचार्य ऋतु गुर्जर द्वारा किया गया। आयोजन सचिव रवीश नागौरी ने प्रतियोगिता से जुड़ी जानकारी दी।
प्रतियोगिता परिणाम
पुरुष वर्ग में राणा प्रताप कॉलेज, भिंडर एवं सुयश कॉलेज, राश्मी के मध्य हुए फाइनल मुकाबले में राणा प्रताप कॉलेज विजेता रहा। दूसरे पुरुष वर्ग मुकाबले में ऐश्वर्या कॉलेज उदयपुर एवं कला महाविद्यालय के बीच खेला गया फाइनल, जिसमें ऐश्वर्या कॉलेज विजेता बना। महिला वर्ग में एम. पी. पी. जी. कॉलेज, चित्तौड़गढ़, कला महाविद्यालय (सुखाड़िया विश्वविद्यालय) एवं सुजस टी.टी. कॉलेज की टीमों ने भाग लिया और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन किया।
अनुशासन, टीमवर्क व राष्ट्र निर्माण में खेलों की अहम भूमिका : प्रो. भगवती प्रसाद

Advertisements
