कुलपति प्रो बीपी सारस्वत ने आज शाम 7:35 मिनट पर मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर में किया कार्यभार ग्रहण
24 News Update उदयपुर। राजभवन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कोटा विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने विश्वविद्यालय अधिनियम, 1962 (यथा संशोधित) की धारा 11(9) व 11(10) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, प्रो. सारस्वत को यह प्रभार कामचलाऊ व्यवस्था (stop-gap arrangement) के तहत प्रो. सुनिता मिश्रा के अवकाश की अवधि तक अथवा अग्रिम आदेशों तक सौंपा गया है।
उल्लेखनीय है कि प्रो. सुनिता मिश्रा को राजभवन के आदेश क्रमांक 4167-68 दिनांक 6 अगस्त 2023 के माध्यम से मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय का कुलगुरू नियुक्त किया गया था। वे 23 सितंबर 2025 से 30 दिवस के उपार्जित अवकाश पर हैं।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे द्वारा हस्ताक्षरित यह आदेश विश्वविद्यालय प्रशासन को प्रेषित कर दिया गया है।

