24 न्यूज अपडेट नेशनल डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली और उनकी पत्नी अर्पिता चटर्जी पुरी में एक गंभीर हादसे में बाल-बाल बच गए। शनिवार को पुरी के समुद्र में वाटर स्पोर्ट्स के दौरान उनकी स्पीड बोट एक विशाल लहर की चपेट में आकर पलट गई। इस दौरान वे समुद्र में डूबने की कगार पर थे, लेकिन सतर्क लाइफगार्ड्स की तत्परता से उनकी जान बच गई।

हादसे का वीडियो वायरल
इस घटना का एक 1 मिनट 52 सेकंड का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें देखा जा सकता है कि एक बोट उलटी पड़ी है और लाइफगार्ड्स पर्यटकों को बचा रहे हैं। स्नेहाशीष और अर्पिता को रबर फ्लोट्स की मदद से बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बोट पर नियंत्रण खोने की वजह अत्यधिक ऊंची लहरें थीं।

अर्पिता ने कहाः “भगवान की कृपा से बच गए”
हादसे के बाद अर्पिता चटर्जी ने कहाः “मैंने अपनी जिंदगी में इतनी ऊंची लहरें कभी नहीं देखीं। लगभग 10 मंजिला इमारत जितनी ऊंची लहरें थीं। बोट हल्की थी, अगर उसमें ज्यादा लोग होते, तो शायद बैलेंस बन जाता। नाव पूरी तरह हमारे ऊपर पलट गई थी। मैं निकल भी नहीं पा रही थी, डीजल चारों तरफ फैल गया था।” “लाइफगार्ड्स ने समय रहते हमें बचाया, वरना आज हम जिंदा नहीं होते। मैं पुरी लौटकर पुलिस अधीक्षक और मुख्यमंत्री को पत्र लिखूंगी ताकि वाटर स्पोर्ट्स की सुरक्षा पर ध्यान दिया जाए।”

स्नेहाशीष का व्यक्तिगत जीवन पहले भी विवादों में रहा
स्नेहाशीष गांगुली ने 21 जुलाई 2023 को अर्पिता चटर्जी से दूसरी शादी की थी। उनकी पहली पत्नी मॉम गांगुली ने उन पर घरेलू हिंसा और प्रताड़ना का आरोप लगाया था। इसके चलते एफआईआर भी दर्ज की गई थी। पहली शादी से उनकी एक बेटी स्नेहा है, जो अमेरिका में पढ़ाई के बाद वहीं नौकरी कर रही हैं।

क्रिकेट करियर और वर्तमान भूमिका
स्नेहाशीष बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के मौजूदा अध्यक्ष हैं। उन्होंने 59 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं और 6 शतक लगाए हैं। लिस्ट ए क्रिकेट में उनके नाम एक अर्धशतक भी है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading