24 News Update बडगांवः- प्रार्थी श्री रतनलाल डांगी पिता हुडा डांगी निवासी लोयरा थाना बडगांव जिला उदयपुर ने दिनांक 1.08.2025 को रिपोर्ट पेश की कि मेरी खातेदारी जमीन ग्राम रामा तहसील बडगांव में स्थित है जो करीब 4 बीघा है। मेरे पुत्र नरेश व उसके दोस्त राजु, अभिषेक, करण, मांगीलाल व पप्पु ने मिलकर धोखाधडी पूर्वक मेरी उक्त जमीन का मुख्तीयारनामा मेरे पुत्र के नाम करा दिया। उसके बाद मुख्तीयारनामा के आधार पर मेरी उक्त जमीन को जगदीश पिता रूपलाल के नाम विक्रय कर पंजीयन करा दी। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर श्री योगेश गोयल के निर्देशानुसार श्री उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर व श्री कैलाश चन्द बोरीवाल पुलिस उप अधीक्षक वृत्त नगर पश्चिम के सुपरविजन में श्री पूरण सिंह थानाधिकारी, बडगांव मय टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी सहयोग से प्रकरण में अभियुक्त प्रार्थी का पुत्र नरेश डांगी पिता रतनलाल डांगी उम्र 30 साल निवासी लोयरा थाना बडगांव जिला उदयपुर को डिटेन कर पुछताछ की गई तो प्रकरण की घटना करना स्वीकार किया गया। जिस पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।टीम प्रभारी व सदस्यः- श्री तपेन्द्र कानि.।श्री पूरण सिंह थानाधिकारी, बडगांव।श्री रोशनसिंह स.उ.नि. ।श्री राजेन्द्रसिंह हैड कानि.।श्री डालाराम कानि.। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार हरिद्वार में चट्टान गिरने से उदयपुर आने-जाने वाली ट्रेनें प्रभावित: एक ट्रेन पूरी तरह रद्द, अन्य आंशिक रूप से रद्द