24 News Update उदयपुर। सिंधी समाज में खेल और उत्साह का माहौल बनाने वाली डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता ‘सिंधी होली कप सीजन-4’ का रविवार को शिकारबाड़ी ग्राउंड में रंगारंग शुभारंभ हुआ। सिंधी यूथ संगठन के तत्वावधान में आयोजित इस टूर्नामेंट में 12 टीमें भाग ले रही हैं और पहले ही दिन रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
संगठन के शैलेश कटारिया ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर फूल सिंह मीणा (उदयपुर ग्रामीण विधायक), ताराचंद जैन (शहर विधायक), प्रताप राय चुग (अध्यक्ष, झूलेलाल सेवा समिति), हरीश राजानी (अध्यक्ष, जेएसपी पंचायत) और उमेश मनवानी (अध्यक्ष, प्रतापनगर पंचायत) मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल के जरिए समाज को एकजुट करने की पहल की सराहना की।
संगठन के भारत छाबड़ा ने बताया कि पहले दिन कुल पांच मुकाबले खेले गए। पहले मैच में ‘द गैजेट हब’ ने ‘श्री हरदेव’ को 7 विकेट से हराया, जिसमें नितिन सोभवानी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में ‘शुभलक्ष्मी मार्बल’ ने ‘मोहन ट्रेडिंग’ को 16 रन से हराया, जहां सुमित हीरानंदानी मैन ऑफ द मैच रहे।
तीसरे मैच में ‘सपरा एंटरप्राइजेज’ ने ‘राजू कैसेट’ को 6 विकेट से हराया, जिसमें नीलेश उदानी ने शानदार प्रदर्शन किया। चौथे मैच में ‘24 न्यूज’ ने ‘फ्रेन्जी ग्रुप’ को 7 विकेट से हराया और गीत माटा मैन ऑफ द मैच बने। पांचवें मुकाबले में ‘द गैजेट हब’ ने ‘संकल्प रियल एस्टेट’ को 5 विकेट से हराकर दिन में दूसरी जीत दर्ज की, जहां एक बार फिर नितिन सोभवानी छाए रहे।
संगठन की अमन असनानी ने बताया कि आयोजन के दौरान किशोर सिधवानी, हरीश सिधवानी, भारत खत्री और अभिषेक कालरा सहित कई समाजसेवी मौजूद रहे।
वहीं संगठन के पदाधिकारी आशीष सिधवानी ने बताया कि होली और चेटीचंड के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य समाज के युवाओं को एक मंच पर लाना और उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है। आगामी दिनों में भी टूर्नामेंट में कड़े और रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
सिंधी होली कप-4’ का आगाज़, पहले दिन ‘गैजेट हब’ का डबल धमाका, शुभलक्ष्मी मार्बल भी चमकी

Advertisements
