Site icon 24 News Update

श्याम सेवा समिति ने 14 वर्षों से निरंतर मकर संक्रांति के अवसर पर पाशुपतिनाथ गौशाला शाहपुरा में 11 कट्टे पशुआहार एवं 5 कट्टे गुड़ भेंट किए

Advertisements

24 News Update शाहपुरा. शाहपुरा शहर में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर श्याम सेवा समिति ने गौसेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। समिति द्वारा पिछले 14 वर्षों से निरंतर मकर संक्रांति के अवसर पर गौसेवा का यह पुण्य कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष भी शाहपुरा स्थित पाशुपतिनाथ गौशाला शाहपुरा में 11 कट्टे पशुआहार एवं 5 कट्टे गुड़ भेंट किए गए। साथ ही नंदी गौशाला फुलिया गेट 2 कट्टे गुड व शिवशक्ति गो शाला तहनाल मै 5 कट्टे पशुआहार व 3 कट्टे गुड़ का सहयोग प्रदान किया गया।
समिति सदस्यों ने बताया कि गौसेवा भारतीय संस्कृति की आत्मा है और श्याम सेवा समिति बीते 14 वर्षों से सेवा, समर्पण और श्रद्धा के साथ यह कार्य करती आ रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी समिति इसी प्रकार समाज सेवा और गौसेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखेगी।
गौशाला प्रबंधन ने समिति के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि इस सहायता से गौमाताओं के भरण-पोषण में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने समिति की इस सेवा भावना की सराहना की।

Exit mobile version