Site icon 24 News Update

मकर संक्रांति पर वृक्षम अमृतम द्वारा गौ पूजन  कार्यक्रम, तिल के लड्डू, गुड़ – रोटी, हरा चारा खिला कर की गौ सेवा 

Advertisements

24 News Update उदयपुर. दान पुण्य का त्योहार मकर संक्रांति एवं एकादशी पर्व पर   वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान द्वारा शिव शंकर गौशाला कलड़वास में विधी विधान से  गौ पूजन कर, गौ माताओं को हरा चारा खिलाया।  मिडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया ने बताया कि गौ भक्तो द्वारा गौ माताओं को तिल के लड्डू, गुड़ रोटी व हरा चारा पुर्ण श्रद्धा व सेवा भाव से खिलाया। ओमप्रकाश पालीवाल सहित कई लोगों ने गौशाला में गौ दान कर पुण्य अर्जित किया। गौशाला की सचिव शालीनी राजावत को एक आम का पेड़ भेंट किया। मुख्य अतिथि भाजपा आपदा राहत विभाग राजस्थान के प्रदेश संयोजक डॉ जिनेन्द्र शास्त्री थे।

कार्यक्रम में अध्यक्ष गोपेश शर्मा, उपाध्यक्ष अनिल पारीक, सचिव यशवंत त्रिवेदी, एक्जीक्यूटिव सदस्य महेश उपाध्याय , नरेश पूर्बिया, कैलाश गिरी गोस्वामी, पुष्पा देवी, मनोहर जैन, डॉ सीमा जैन, योगाचार्य गणेश लाल डांगी सहित कई गौ भक्त उपस्थित थे। डॉ जिनेन्द्र शास्त्री ने कहा कि गौ सेवा करने से आत्मीय सुख की अनुभूति होती हैं।

गोशाला सचिव शालिनी राजावत,मित व माही राजावत ने  सभी अतिथियों को उपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया  l

Exit mobile version