24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के हृदय स्थल पर स्थित सिद्धी विनायक रोकड़िया गंडेरी गणपति के श्री सिद्धी विनायक गणपति मंडल की बैठक आयोजित हुई, जिसमें चैत्र शुक्ल एकम से चैत्र शुक्ल नवमी तक मंदिर परिसर में नीम रस वितरण करने का निर्णय लिया गया।अखिल कंसारा के निवास पर बैठक हुई, जिसमें सर्वप्रथम होली स्नेह मिलन के तहत किशोर सेवक ने सभी को गुलाल का तिलक लगाया। मंडल के अध्यक्ष नारायण लाल बनोत ने कार्यक्रम की भूमिका प्रस्तुत करते हुए बताया कि नववर्ष प्रतिपदा पर आरती के मुख्य यजमान सत्यनारायण सोनी परिवार द्वारा रात्रि 8.30 बजे महाआरती की जाएगी। साथ ही चैत्र नवरात्र पर चैत्र शुक्ल एकम से चैत्र शुक्ल नवमी तक गणपति मंदिर परिसर में प्रातः 6 से 7.30 बजे तक नीम रस वितरित किया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन दो-दो सदस्यों की ड्यूटी रहेगी।कोषाध्यक्ष अशोक भट्ट ने आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। बताया कि कार्यक्रम में रंगोली निर्माण किया जाएगा, जिसकी दीपकों के साथ सज्जा की जाएगी। संचालन सचिव भारत शर्मा ने किया तथा आभार आरती संयोजक तुलसीराम सेवक ने व्यक्त किया।मंडल के सदस्य रामलाल भोई की पत्नी के स्वर्गवास होने पर हार्दिक श्रद्धांजलि ज्ञापित की गई। इस अवसर पर भंवरलाल शर्मा, बालकृष्ण सोनी, बापूलाल सेवक, नानूलाल मोड पटेल, निकुंज शाह, अनिल वाडेल, देवीलाल सोनी, हेमंत सोमपुरा, हेमंत गुप्ता, दिलीप सेवक, ओमप्रकाश गुप्ता, विनोद कोठारी, यशवंत शाह और जुगल सोनी उपस्थित थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव (महावीर जयन्ति ) 30 मार्च को सुख-समृद्धि व सौभाग्य की कामना को लेकर उल्लास से किया दशाता पूजन