24 News Update सागवाड़ा। सागवाड़ा के दिगम्बर जैन समाज में गुरुवार को धार्मिक आस्था और भक्ति का अनूठा वातावरण देखने को मिला। वीरेन्द्र धनराज गोवाडिया परिवार के सान्निध्य में आयोजित एक दिवसीय श्री शांतिनाथ महार्चना विधान श्रद्धा और विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम प्रतिषाचार्य पंडित विनोद पगारिया के मार्गदर्शन में संपन्न कराया गया।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल स्थानीय श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन नया मंदिर में हुई। यहाँ यजमान परिवार ने अष्ट द्रव्य अर्पित कर सोलहवें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की प्रतिमा को शिरोधार्य किया। इसके बाद बैण्ड-बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा के रूप में प्रतिमा को कार्यक्रम स्थल तक लाया गया।कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं ने प्रतिमा पर पंचामृत से अभिषेक किया और विश्व शांति की कामना करते हुए शांतिधारा की। इसके पश्चात सकलीकरण, इन्द्र प्रतिष्ठा, मंडप प्रतिष्ठा तथा पंच मंगल कलश स्थापना जैसे धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुए और नवदेवता पूजा की गई। इसके बाद आयोजित शांतिनाथ महामंडल विधान के दौरान विधान मंडप में उपस्थित श्रद्धालुओं ने अष्ट द्रव्य और श्रीफल सहित शताधिक अर्घ समर्पित कर भगवान की आराधना की। कार्यक्रम के समापन पर हवन, आरती और पुण्याहवाचन विधि सम्पन्न हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।इस अवसर पर पवन गोवाडिया, आदिश ‘सुनील’ वंश गोवाडिया, अठारह हजार दशा हूमड़ समाज के अध्यक्ष दिनेश खोडनिया, महासचिव साधना कोठारी, जैन युवा मंच अध्यक्ष वैभव गोवाडिया, ज्योत्सना गोवाडिया, नलिनी गोवाडिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नगर सहित आसपास क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ होलिका दहन व दूसरे दिन रंगोत्सव मनाया सागवाड़ा में न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय खोलने पर सरकार गंभीर: जोगाराम पटेल