उदयपुर। जिला पावरलिफ्टिंग संघ उदयपुर के तत्वावधान में रविवार को लवकुश इनडोर स्टेडियम में 14वीं जिला जूनियर एवं सब जूनियर क्लासिक पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई खिताब अपने नाम किए।जूनियर वर्ग में जयेश कामोया को स्ट्रांग मैन और माही चौहान को स्ट्रांग वूमेन चुना गया। वहीं सब जूनियर वर्ग में रूपेश बरांडा स्ट्रांग बॉय और कीर्ति चौहान स्ट्रांग गर्ल बनीं।समापन समारोह में पूर्व जिला खेल अधिकारी गिरधारी सिंह चौहान मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पावरलिफ्टिंग इंडिया के उपाध्यक्ष विनोद साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में चंद्रेश सोनी और कोच धापू लोहार उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत गौरव साहू और जयेश कामोया ने किया। इस दौरान खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया और उनके प्रदर्शन की सराहना की गई। प्रतियोगिता के परिणामों में जूनियर पुरुष वर्ग में 59 किलो में काव्य सिद्धाना, 66 किलो में जयेश कामोया, 74 किलो में अमित चमोली, 83 किलो में मितांशु सेन, 93 किलो में पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ और 105 किलो में लक्षित कुमावत ने स्वर्ण पदक जीते। महिला वर्ग में 43 किलो में मानसी रावत, 47 किलो में रिया मोची, 57 किलो में माही चौहान और 63 किलो में धानी साहू विजेता रहीं। सब जूनियर वर्ग में 53 किलो में मानव सोनी, 59 किलो में रूपेश बरांडा और 66 किलो में दिव्यांश साहू ने स्वर्ण पदक हासिल किए। बालिका वर्ग में 47 किलो में हंसिका कामोया, 52 किलो में कीर्ति चौहान और 63 किलो में माही मीणा ने स्वर्ण पदक जीते। इस प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ी 4 से 5 अप्रैल को अलवर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उदयपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे।उदयपुर। जिला पावरलिफ्टिंग संघ उदयपुर के तत्वावधान में रविवार को लवकुश इनडोर स्टेडियम में 14वीं जिला जूनियर एवं सब जूनियर क्लासिक पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई खिताब अपने नाम किए।जूनियर वर्ग में जयेश कामोया को स्ट्रांग मैन और माही चौहान को स्ट्रांग वूमेन चुना गया। वहीं सब जूनियर वर्ग में रूपेश बरांडा स्ट्रांग बॉय और कीर्ति चौहान स्ट्रांग गर्ल बनीं।समापन समारोह में पूर्व जिला खेल अधिकारी गिरधारी सिंह चौहान मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पावरलिफ्टिंग इंडिया के उपाध्यक्ष विनोद साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में चंद्रेश सोनी और कोच धापू लोहार उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत गौरव साहू और जयेश कामोया ने किया। इस दौरान खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया और उनके प्रदर्शन की सराहना की गई। प्रतियोगिता के परिणामों में जूनियर पुरुष वर्ग में 59 किलो में काव्य सिद्धाना, 66 किलो में जयेश कामोया, 74 किलो में अमित चमोली, 83 किलो में मितांशु सेन, 93 किलो में पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ और 105 किलो में लक्षित कुमावत ने स्वर्ण पदक जीते। महिला वर्ग में 43 किलो में मानसी रावत, 47 किलो में रिया मोची, 57 किलो में माही चौहान और 63 किलो में धानी साहू विजेता रहीं। सब जूनियर वर्ग में 53 किलो में मानव सोनी, 59 किलो में रूपेश बरांडा और 66 किलो में दिव्यांश साहू ने स्वर्ण पदक हासिल किए। बालिका वर्ग में 47 किलो में हंसिका कामोया, 52 किलो में कीर्ति चौहान और 63 किलो में माही मीणा ने स्वर्ण पदक जीते। इस प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ी 4 से 5 अप्रैल को अलवर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उदयपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कल यहां पर रहेगी जलापूर्ति बाधित उदयपुर में पुलिस का बड़ा सर्च ऑपरेशन: 220 टीमों का गठन, अलसुबह 2010 ठिकानों पर दबिश, 502 बदमाश पकड़े