24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। शिव सेना उदयपुर द्वारा रविवार को दो शवों का अंतिम संस्कार किया गया। शिव सैनिक अशोक जैन ने बताया कि थाना स्वरूपगंज के अधिकारी नरेंद्र सिंह की सूचना पर, परिजनों की असहाय स्थिति के कारण सादड़ी निवासी कालू रंगस्वामी के भाई विनोद का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-विधि से किया गया।
इसी प्रकार टीडी थाना से कालूलाल और जीतेन्द्र की सूचना पर एक अज्ञात महिला का अंतिम संस्कार भी हिंदू विधि-विधान से संपन्न किया गया।
इस पुनीत कार्य में शिव सैनिक विजय पटेल, तेज प्रकाश, चेतन कुमावत, पंकज गोरनिया सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अशोक जैन ने बताया कि शिव सेना संभागभर में विभिन्न थानों से प्राप्त सूचना पर वर्षों से इस प्रकार के लावारिस शवों और असहाय परिजनों के सहयोग हेतु अंतिम संस्कार का कार्य करती आ रही है।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.