24 News Update उदयपुर। शहर के शक्तिनगर क्षेत्र में गत दिवस शक्ति नगर व्यापार मंडल के तत्वावधान में पारंपरिक उल्लास और भक्तिभाव के साथ होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी व्यापार मंडल एवं क्षेत्रवासियों के संयुक्त सहयोग से लंबी और आकर्षक होली सजाई गई, जिसने पूरे क्षेत्र को उत्सवमय बना दिया।व्यापार मंडल के नरेंद्र मुंडानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन वर्षों से सामाजिक एकता और परंपरा के निर्वहन का प्रतीक रहा है। व्यापार मंडल के सभी सदस्यों, स्थानीय नागरिकों एवं युवाओं ने मिलकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया, जिससे कार्यक्रम भव्य और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सका।कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्र की महिलाओं द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। महिलाओं ने होली माता की परिक्रमा कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात व्यापार मंडल के वरिष्ठ सदस्य ओम प्रकाश सिधवानी, चंद्र सिंह कोठारी, कैलाश जी तथा क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्तियों द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के बीच अग्नि प्रज्वलित कर होलिका दहन किया गया। जैसे ही अग्नि प्रज्वलित हुई, वातावरण “होली है” के जयकारों और भक्तिमय भजनों से गूंज उठा।महासचिव जितेंद्र कालरा ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। भजनों और ढोल की थाप पर क्षेत्रवासी देर रात तक झूमते रहे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरा शक्ति नगर व्यापार मंडल परिवार एक सूत्र में बंधा नजर आया।होलिका दहन के इस आयोजन ने न केवल बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया, बल्कि सामाजिक समरसता, भाईचारे और व्यापारिक एकता की भी मिसाल प्रस्तुत की। कार्यक्रम की सफलता पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation क्रॉम्पटन ने एआई-संचालित डिजिटल फिल्म ‘बिना रुके, ज्यादा चले’ लॉन्च की श्री बिलोचिस्तान पंचायत की की शोक निवारण होली, हजारों समाजजन हुए शामिल, गूंजे भजन-कीर्तन, बिखरे संवेदना और सौहार्द के रंग