Site icon 24 News Update

शक्ति सिंह राणावत कारोही पुनः अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री मनोनीत

Advertisements

24 News Update उदयपुर, 04 मई। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर कुलदीप सिंह तंवर ने शक्ति सिंह राणावत कारोही को पुनः महासभा का राष्ट्रीय महामंत्री मनोनीत किया है। नियुक्ति के बाद क्षत्रिय समाज में हर्ष का माहौल है और समाजजनों ने राणावत को शुभकामनाएं दी हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर कुलदीप सिंह तंवर ने कहा कि शक्ति सिंह राणावत लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने तन, मन और धन से क्षत्रिय समाज को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। तंवर ने विश्वास जताया कि राणावत संस्था के संविधान और उद्देश्यों के अनुरूप पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अहम योगदान देंगे।

Exit mobile version