24 News Update शाहपुरा. शहर के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि शाहपुरा के प्रथम युवा पर्वतारोही आकाश लोढ़ा ने माउंट एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुँचकर तिरंगा फहराते हुए ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के पश्चात जब वे पहली बार अपने गृह नगर शाहपुरा पहुंचे, तो नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।यह स्वागत कार्यक्रम विधायक प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रैगर नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष रमेश सेन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय, बालाजी जी की छतरी, शाहपुरा में आयोजित किया गया।इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आकाश लोढ़ा को मारवाड़ी पगड़ी पहनाकर, माला अर्पित कर तथा पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम में इस दौरान विधायक नगर उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा, नगर महामंत्री ओम सिंधी, ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष जयंत जीनगर, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव अतुल त्रिपाठी, आनंद तिवाड़ी, यूनुस ख़ान, आदित्यवर्धन सिंह यूथ कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष रामसिंह मीणा राणावत, युवा अध्यक्ष अमन पोंड्रिक, सेवादल जिलाउपाध्यक्ष राकेश पांचाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मानक घुसर, रामप्रसाद धाकड़, अनिल पौंड्रिक नगर कांग्रेस के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने आकाश लोढ़ा की इस उपलब्धि को शाहपुरा ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक बताया।नगर कांग्रेस कमेटी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आकाश लोढ़ा की यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation MATTER ने टेक्नोलॉजी डे 3.0 पर भारत का पहला AI-DV प्लेटफॉर्म पेश किया; संपूर्ण ईवी परिवर्तन के लिए दोपहिया श्रेणी के उत्पादों की नई श्रृंखला की घोषणा की किन्नर अखाड़े में बड़ा फैसला, महामंडलेश्वर ममता कुलकर्णी से सभी संबंध समाप्त