24 News Update शाहपुरा क्षेत्रवासियों के लिए राहत और खुशी की बड़ी खबर सामने आई है। अब शाहपुरा से अहमदाबाद तक सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू हो गई है। इस नई सुविधा से यात्रियों को अब बार-बार बस बदलने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा और सफर पहले से कहीं अधिक सरल व सुविधाजनक हो जाएगा।
यह बस सेवा केकड़ी डिपो से संचालित होकर कई महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ते हुए यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। खासतौर पर व्यापारियों, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सेवा बेहद लाभदायक साबित होगी।
बस का समय सारिणी (टाइम टेबल):
प्रस्थान (केकड़ी से अहमदाबाद):
सुबह 5:00 बजे – केकड़ी से रवाना
सुबह 6:00 बजे – शाहपुरा आगमन
6:15 बजे – शाहपुरा रामद्वारा बस स्टैंड से प्रस्थान
दोपहर 12:00 बजे – उदयपुर आगमन
12:30 बजे – उदयपुर से अहमदाबाद के लिए प्रस्थान
शाम 6:00 बजे – गीता मंदिर बस स्टैंड, अहमदाबाद पहुंचना
वापसी (अहमदाबाद से केकड़ी):
रात 8:30 बजे – अहमदाबाद से रवाना
रात 2:00 बजे – उदयपुर आगमन
2:40 बजे – उदयपुर से प्रस्थान
शाम 7:00 बजे – भीलवाड़ा आगमन
8:15 बजे – भीलवाड़ा से रवाना
रात 9:30 बजे – शाहपुरा आगमन
रात 10:30 बजे – केकड़ी पहुंचना
क्षेत्रवासियों को होगा बड़ा लाभ
इस नई बस सेवा के शुरू होने से अब यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिल गई है, जिससे समय की बचत होगी और यात्रा भी आरामदायक बनेगी। व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा, वहीं विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए आवागमन आसान होगा।
स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए सरकार और रोडवेज विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया है। यह कदम क्षेत्र के विकास और बेहतर परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
शाहपुरा को मिली बड़ी सौगात: अहमदाबाद के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू, सफर हुआ आसान

Advertisements
