24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। पीएमश्री महिपाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राज्य सरकार द्वारा चल रही महत्ती योजना में व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत परिधान निर्माण और गृह सज्जा विषय अंतर्गत कौशल विकास किट 2025-26 के तहत कक्षा 10 के 31 विद्यार्थियों को सिलाई मशीन एवं सिलाई सामग्री का वितरण विद्यालय के समस्त विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावकों की उपस्थिति में किया गया।
कार्यक्रम में शेफाली खटीक, इच्छा खटिक, रेहान मंसूरी, मधु डेंडोर, छाया हरिजन, नैंसी सोमपुरा ने नृत्य, कविता और गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम संरक्षक वेलचंद पाटीदार, अध्यक्षता मुकेश कुमार भावसार, मुख्य अतिथि उमाकांत व्यास, विशिष्ट अतिथि पार्षद आशा खटिक, जनप्रतिनिधि प्रकाश खटिक रहे। वर्ष 2024-25 में इसी ट्रेड में 45 विद्यार्थियों को सामग्री वितरित की गई थी, जिससे परिवार के रोजगार एवं घरेलू उपयोग में बढ़ोतरी हुई है। इस अवसर पर संबंधित शिक्षक तृप्ति पाठक, पारी प्रभारी देवेंद्र भट्ट, नवनीत भट्ट, अर्जुन राठौर, मोहम्मद शाकिर, शाहीन बानो, कोमल खटिक, कांची सिंघवी सहित महिपाल परिवार के सभी गणमान्य उपस्थित थे। संचालन देवेंद्र भट्ट और आभार प्रदर्शन मोहम्मद शाकिर ने किया।
विद्यालय में 31 विद्यार्थियों को सिलाई मशीन व सिलाई सामग्री वितरित की

Advertisements
