Site icon 24 News Update

बांद्रा टर्मिनस–उदयपुर सिटी रेलसेवा सहित कई ट्रेनें रेगुलेट

Advertisements

24 News Update उदयपुर। पश्चिम रेलवे के सफाले–केलवे रोड रेलखण्ड पर ब्रिज संख्या 114 पर तकनीकी कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण संबंधित रेलखण्ड पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा और उत्तर पश्चिम रेलवे की कुछ रेलसेवाएं निर्धारित समय से विलंबित रहेंगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार उक्त तकनीकी कार्य के कारण निम्न रेलसेवाएं पश्चिम रेलवे क्षेत्र में रेगुलेट रहेंगी—

रेगुलेट की जाने वाली रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से):
गाड़ी संख्या 22901 बांद्रा टर्मिनस–उदयपुर सिटी एक्सप्रेस, 31.01.26 को बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करने पर 1 घंटा 20 मिनट रेगुलेट।
गाड़ी संख्या 12978 अजमेर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस, 30.01.26 को अजमेर से प्रस्थान करने पर 15 मिनट रेगुलेट।
गाड़ी संख्या 09626 दौंड–अजमेर स्पेशल, 30.01.26 को दौंड से प्रस्थान करने पर 1 घंटा रेगुलेट।
गाड़ी संख्या 12940 जयपुर–पुणे एक्सप्रेस, 31.01.26 को जयपुर से प्रस्थान करने पर 50 मिनट रेगुलेट।
गाड़ी संख्या 14701 श्रीगंगानगर–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, 30.01.26 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करने पर 30 मिनट रेगुलेट।
गाड़ी संख्या 12956 जयपुर–मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस, 31.01.26 को जयपुर से प्रस्थान करने पर 20 मिनट रेगुलेट।
गाड़ी संख्या 04827 भगत की कोठी–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल, 31.01.26 को भगत की कोठी से प्रस्थान करने पर 30 मिनट रेगुलेट।
गाड़ी संख्या 14707 हनुमानगढ़–दादर एक्सप्रेस, 31.01.26 को हनुमानगढ़ से प्रस्थान करने पर 30 मिनट रेगुलेट।

Exit mobile version