Advertisements
24 News Update उदयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मण्डल के अजमेर-चित्तौडगढ रेलखण्ड पर झडवासा-बान्दनवाडा स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 74 पर आरसीसी बॉक्स डालने हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी :-
रीशड्यूल रेलसेवा (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाडी संख्या 14802, इंदौर-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 14.04.26 को इंदौर से अपने निर्धारित समय से 04 घंटे 30 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।
- गाडी संख्या 17605, काचीगुडा-भगत की कोठी रेलसेवा दिनांक 12.04.26 को काचीगुडा से अपने निर्धारित समय से 04 घंटे 30 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।
- गाडी संख्या 14801, जोधपुर-इंदौर रेलसेवा दिनांक 14.04.26 को जोधपुर से अपने निर्धारित समय से 03 घंटे 30 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।
रेगुलेट रेलसेवा (प्रारम्भिक स्टेशन से) - गाडी संख्या 12992, जयपुर-उदयपुर सिटी रेलसेवा जो दिनांक 14.04.26 को जयपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा अजमेर-झडवासा स्टेशनों के मध्य 15 मिनट रेगुलेट रहेगी।

