24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के बांसवाड़ा के आडीवाट में स्थित स्वामी विवेकानंद कॉलेज में आयोजित सात दिवसीय ‘युवा भारत डिजिटल इंडिया’ एनएसएस पखवाड़े का भव्य समापन हुआ।स्वामी विवेकानंद कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में आयोजित “युवा भारत डिजिटल इंडिया” विषयक साप्ताहिक पखवाड़े का समापन समारोह अत्यंत उत्साह और देशभक्तिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता हेमंत दादा पाठक ने की।स्वयंसेवकों को समाज का मार्गदर्शक बतायासमापन समारोह को संबोधित करते हुए संस्थान के निदेशक सौरभ पाठक ने स्वयंसेवकों को समाज के प्रति उनके उत्तरदायित्वों की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि एक स्वयंसेवक केवल कॉलेज तक सीमित नहीं है, बल्कि उसे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए डिजिटल और सामाजिक स्तर पर सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।मुख्य वक्ता डॉ. दीपक पंड्या ने साप्ताहिक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में सेवा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना प्रगाढ़ होती है।छह दिनों तक चलीं विभिन्न गतिविधियाँपखवाड़े के दौरान विद्यार्थियों ने समाज के बीच जाकर विभिन्न रचनात्मक कार्य किए—डिजिटल साक्षरता: प्रथम व द्वितीय दिवस पर विद्यार्थियों ने बस्ती डेरिया फला (आडीवाट) में डिजिटल साक्षरता का सर्वेक्षण किया और ग्रामीणों को तकनीक से जोड़ा।जन कल्याण: तृतीय दिवस पर सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाई गई।श्रमदान: चतुर्थ दिवस पर स्वयंसेवकों ने डेरिया फला स्थित कालिका माता मंदिर परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया।लोकतंत्र और राष्ट्रवाद: पंचम दिवस पर मतदान जागरूकता हेतु पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, वहीं छठे दिन गणतंत्र दिवस का पर्व आधुनिक तकनीक और राष्ट्र गौरव के संगम के रूप में मनाया गया।आभार कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने साप्ताहिक कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। संचालन छात्र अध्यापक नयन गामोट एवं आभार प्रभारी वंदना व्यास ने अतिथियों और स्वयंसेवकों का व्यक्त किया।इस अवसर पर डॉ. मिलिंद व्यास, प्रियांश शाह, कल्याण भोई, गार्गी चौबीसा, हिमांक सुथार, सनी सिकलीगर, हितेश जोशी और किशोर डिंडोर सहित कई गणमान्य जन उपस्थित रहे। समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, महाराणा विद्यालय ने परेड में मारी बाजी पेंशनर समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस