24 न्यूज अपडेट, उदयपुर।उदयपुर से प्रतापगढ़ जाने वाली बस संख्या 4442 में एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। इस दौरान उदयपुर के वरिष्ठ पत्रकार व फोटो जर्नलिस्ट के परिवार के साथ कंडक्टर द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया। अब रोडवेज प्रबंधन ने मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। साथ ही सीएम पोर्टल, विधायक, सांसद को भी शिकायत दी गई है। पत्रकार संगठनों ने भी इस अशोभनीय व्यवहार पर कड़ी नाराजगी जताई है। घटना का विवरण पहले से आरक्षित सीट के टिकट होने के बावजूद रास्ते में परिजनों को बस में चढ़ने की अनुमति नहीं दी गई। जर्नलिस्ट ऋषभ जैन ने रोडवेज प्रबंधन को शिकायत में बताया कि उनकी सालीजी ने उदियापोल डिपो से चार टिकट (सीट नंबर सहित) खरीदे थे। कंडक्टर जसप्रीत सिंह ने आश्वासन दिया था कि बस को ठोकर चौराहे पर रोका जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। बस चालक गोविंद सिंह ने बस रोकी ही नहीं और ठोकर से बिना सवारियां लिए आगे बढ़ गया। परिजनों ने बार-बार विनती की, लेकिन कंडक्टर ने कठोर व्यवहार करते हुए कहा कि बस प्रतापनगर पर ही रुकेगी। जब जैन परिवार बाइक से प्रतापनगर पहुंचे, वहां भी बस नहीं रोकी गई। कंडक्टर ने फिर कहा कि बस डबोक में रुकेगी, लेकिन वहां भी बस नहीं रुकी और सालीजी को रास्ते में ही उतार दिया गया। जब जैन ने विरोध किया तो कंडक्टर ने बदतमीजी की और कहा कि जो करना है कर लो। प्रशासन की प्रतिक्रिया मुख्य प्रबंधक हेमंत शर्मा ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए दोषी चालक एवं कंडक्टर पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। कई पत्रकारों ने डिपो प्रबंधक को फोन कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। यात्री जैन ने विभाग से उचित मुआवजे और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। रोडवेज में ऐसी लापरवाहियां यात्रियों के लिए सुविधा की बजाय परेशानी का कारण बन रही हैं। घटना से संबंधित जानकारी का सारांश विवरणजानकारीघटना की तारीख17 मार्च, 2025बस संख्या4442कंडक्टर का नामजसप्रीत सिंहचालक का नामगोविंद सिंहपीड़ित यात्रीऋषभ जैन व उनका परिवारघटना स्थलठोकर चौराहा, प्रतापनगर, डबोकप्रशासनिक प्रतिक्रियादोषियों पर कार्रवाई का आश्वासनयात्रियों की मांगमुआवजा व कड़ी कार्रवाई इस मामले ने रोडवेज प्रबंधन की लापरवाही को उजागर कर दिया है। जरूरत है कि ऐसे कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में यात्रियों को इस तरह की परेशानी न हो। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation फायरिंग का दूसरा आरोपी भी पकड़ा, दोनों आरोपी सगे भाई आज क्यों हैं बेदला बंद, किसके खिलाफ उठ रहे हैं विरोध के स्वर, मौके पर तैनात है पुलिस जाब्ता