24 News Update उदयपुर. उदयपुर जिले के कुराबड़ थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दिल दहलाने वाली लूट की वारदात सामने आई है। बदमाशों ने देर रात घर के आंगन में सो रही एक महिला को निशाना बनाया और उसके सोने के जेवर लूट लिए। इस दौरान महिला के साथ क्रूरता से मारपीट की गई, जिससे उनके दोनों कानों के छेद फट गए और खून बहने लगा। कुराबड़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन बदमाश अभी तक फरार हैं। पुलिस के मुताबिक, बंगला की ढाणी, जगत निवासी शांति बाई रेबारी रात को अपने घर के आंगन में सो रही थीं। रात 2 से 3 बजे के बीच अज्ञात बदमाशों ने उनके कान पकड़कर जोर से खींचते हुए करीब एक तोला वजन के सोने के कुंडल छीन लिए। इसके साथ ही, गले में पहनी एक तोला सोने की चेन भी तोड़कर ले गए। लूटपाट के दौरान हुई खींचतान और मारपीट में शांति बाई के दोनों कानों के छेद फट गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं।पति के आने से पहले फरार हुए बदमाशशांति बाई का पति भेरूलाल उस समय खेत पर सो रहा था। जब वह घर लौटा, तब तक बदमाश जेवर लेकर भाग चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। घायल शांति बाई को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर डिप्टी सूर्यवीर सिंह राठौड़ के नेतृत्व में कुराबड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शांति बाई और उनके परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 394 (लूट के दौरान चोट पहुंचाना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर सुराग तलाशने में जुटी है। हालांकि, अभी तक बदमाशों का कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। इस वारदात ने कुराबड़ और आसपास के इलाकों में दहशत फैला दी है। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय इस तरह की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती हैं। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भोपाल सागर स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य स्थगित, रेल सेवाएं रीस्टोर उदयपुर देहात की “संविधान बचाओ अभियान” की तैयारी बैठक का स्थान बदला, अब बैठक सब सिटी सेंटर स्थित कृष्णा ट्रावेल्स में होगी