उदयपुर। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा विश्व उपभोक्ता दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांत संगठन मंत्री राकेश पालीवाल, अध्यक्षता शिव कुमार शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि पूर्णिमा बोकड़िया रहीं। संगठन के जिला मंत्री नारायण पंचोली ने बताया कि संगोष्ठी में उपभोक्ता अधिकारों और जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि राकेश पालीवाल ने कहा कि समाज में वस्तुओं के अनावश्यक संग्रहण की प्रवृत्ति को बदलने की आवश्यकता है। यदि आम उपभोक्ता किसी वस्तु को एक जगह अत्यधिक मात्रा में इकट्ठा कर लेते हैं तो बाजार में कृत्रिम कमी पैदा होती है, जिससे कीमतें बढ़ती हैं और कालाबाजारी को बढ़ावा मिलता है।उन्होंने कहा कि ग्राहक पंचायत के सदस्यों को शोषण मुक्त समाज के निर्माण के लिए समाज में जागरूकता फैलानी चाहिए और लोगों को उनके अधिकारों तथा कर्तव्यों के प्रति सजग करना चाहिए।विशिष्ट अतिथि पूर्णिमा बोकड़िया ने कहा कि घरों में अधिकांश खरीदारी महिलाएं करती हैं, इसलिए उन्हें आवश्यकतानुसार खरीदारी करने और उचित मूल्य पर सौदा करने की आदत विकसित करनी चाहिए।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शिव कुमार शर्मा ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे भ्रमित करने वाले विज्ञापनों के लालच में न आएं और सोच-समझकर खरीदारी करें।संगोष्ठी में हरीशंकर तिवारी, करण सिंह कटारिया, फतेहलाल पारिक, रमेश जोशी, संगीता जैन, राजू कुंवर चौहान, मंजू भावसार, नरपत सिंह कुमावत, सत्यनारायण प्रजापत, राजेंद्र स्वर्णकार, जयप्रकाश भावसार, मांगीलाल भोई, अशोक शर्मा, डॉ. कुणाल आमेटा, नरेंद्र जोशी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation महाराणा प्रताप खेलगांव तरणताल में तैराकों का आवासीय प्रशिक्षण शिविर जारी कांशीराम जयंती पर सांचौर में बसपा की जोन स्तरीय सभा, बहुजन आंदोलन में उनके योगदान को किया याद