Site icon 24 News Update

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के सामने पदाधिकारियों में हाथापाई: मंच पर चढ़ने से रोकने पर विवाद, एक-दूसरे को जड़े थप्पड़

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट जयपुर | भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक में उस समय हंगामा हो गया जब प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के सामने ही दो पदाधिकारी आपस में भिड़ गए। मंच पर चढ़ने को लेकर हुई बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक-दूसरे को थप्पड़ मार दिए।
कैसे शुरू हुआ विवाद?
घटना तब हुई जब अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व पदाधिकारी जैकी, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को मंच तक एस्कॉर्ट कर रहे थे। जैसे ही जैकी मंच पर चढ़ने लगे, उन्हें मोर्चे के प्रदेश महामंत्री जावेद कुरैशी ने रोक दिया। इस पर जैकी भड़क गए और जावेद को थप्पड़ जड़ दिया। इसके जवाब में जावेद ने भी जैकी को थप्पड़ मार दिया।

30 सेकंड तक चलता रहा हंगामा
प्रदेशाध्यक्ष के सामने ही दोनों पदाधिकारी करीब 30-40 सेकंड तक आपस में भिड़ते रहे। वहां मौजूद अन्य भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर किसी तरह दोनों को अलग किया।

सम्मान समारोह से पहले बवाल
यह घटना भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक शुरू होने से पहले हुई, जिसमें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिलाध्यक्ष और जिला महामंत्री सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए थे। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ मौजूद थे। इसके बाद मोर्चे की ओर से उनका सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया था।

Exit mobile version