24 News Update उदयपुर। जिले में शीतकाल को देखते हुए बदले गए स्कूल समय को लेकर जिला प्रशासन ने नया आदेश जारी किया है। जिला कलेक्टर महोदय, उदयपुर के निर्देशानुसार जिले के समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालय 23 जनवरी (गुरुवार) से पुनः पूर्व निर्धारित समयानुसार संचालित किए जाएंगे। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, समग्र शिक्षा, उदयपुर (राज.) की ओर से जारी कार्यालय आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इससे पहले कलेक्टर के आदेश से अस्थायी रूप से विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया था, जिसके तहत विद्यार्थियों की सुविधा और मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए स्कूलों का संचालन बदले हुए समय पर किया जा रहा था। अब परिस्थितियों में सुधार को देखते हुए पूर्व में लागू नियमित समय-सारिणी को बहाल किया गया है। आदेश में कहा गया है कि जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालय इस निर्णय की अनिवार्य रूप से पालना सुनिश्चित करें। शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि वे अभिभावकों और विद्यार्थियों को समय परिवर्तन की सूचना समय पर दें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उदयपुर में कल से स्कूल पूर्व निर्धारित समय पर संचालित होंगे, आदेश जारी

Advertisements
