24 News Update उदयपुर | सायरा थाना पुलिस ने लगातार दबिश देकर पांच वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। ये सभी आरोपी न्यायालय द्वारा जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंट के बावजूद लंबे समय से फरार चल रहे थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) गोपाल स्वरूप मेवाड़ा और वृताधिकारी, वृत गिर्वा सूर्यवीर सिंह राठौड़ के सुपरविजन में, थानाधिकारी किशोर सिंह शक्तावत के नेतृत्व में गठित टीम ने रविवार को विशेष अभियान चलाते हुए यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं —
1️⃣ रमेश पुत्र नानाराम निवासी बोरोवाली मादड़ी, थाना सायरा
2️⃣ हीराराम पुत्र प्रभा जी निवासी गोरिया, थाना बाली, जिला पाली
3️⃣ थानाराम पुत्र प्रभा जी निवासी गोरिया, थाना बाली, जिला पाली
4️⃣ अमराराम पुत्र धन्नाराम गरासिया निवासी कडेच, थाना सायरा
5️⃣ सुरेश पुत्र कमलाराम निवासी कनेरियों की नाल, थाना बाली, जिला पाली
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध अलग-अलग मामलों में स्थाई वारंट जारी थे और ये लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से दूर थे। टीम के त्वरित प्रयासों से इन सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
टीम प्रभारी थानाधिकारी किशोर सिंह शक्तावत के साथ पुलिसकर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
टीम प्रभारी व सदस्यः-
श्री संदीप कुमार कानि. 3212।
श्री किशोरसिंह शक्तावत थानाधिकारी, सायरा।
श्री नरपत राम कानि. 2606 |
श्री धर्मेन्द्र कुमार कानि. 2606।
श्री निम्बाराम कानि. 540।
श्री भेराराम कानि. 3094।

