24 News Update उदयपुर। राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय उदयपुर में शुक्रवार को संस्कृत शिक्षा आयुक्त सुश्री प्रियंका जोधावत की उपस्थिति में प्रवेशोत्सव मनाया गया। इसके तहत नवप्रवेशी बालिकाओं का तिलक एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। संस्कृत शिक्षा आयुक्त सुश्री जोधावत ने विद्यालय का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने राज्य सरकार की इच्छा के अनुरूप राज्य के विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने हेतु चलाए जा रहे सतत अभियान की समीक्षा करते हुए संस्था प्रधान खेम चंद जैन एवं प्रवेशोत्सव प्रभारी पीयूष दशोरा को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर एसएसआईईआरटी उप निदेशक चन्द्र प्रकाश शर्मा, संभागीय संस्कृत शिक्षा अधिकारी डा भगवती शंकर व्यास उपनिरीक्षक राम मोहन शर्मा एवं संस्कृत शिक्षा आयुक्तालय के वरिष्ठ उप निरीक्षक भारत कुमार उपस्थित थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मेटल्स के उत्पादन के साथ कला, संस्कृति और कलाकारों के सरंक्षण में भी हिन्दुस्तान ज़िंक का महत्वपूर्ण योगदान रंगमंच कार्यशाला का आयोजन