24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के निकटवर्ती बीजावाड़ा देवकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में समता आंदोलन समिति ब्लॉक सागवाड़ा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आर्थिक स्थिति के आधार पर समाज के हर वर्ग को समान अवसर प्रदान करने तथा वर्तमान आरक्षण व्यवस्था में क्रीमी लेयर का प्रावधान करने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही इन मांगों को मुखर करने एवं समाज के हर वर्ग को जोड़ने पर मंथन हुआ।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली ने की। सागवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष विनोद पंड्या एवं राजेंद्र ने अतिथियों का स्वागत किया। ब्लॉक अध्यक्ष पंड्या ने समता आंदोलन के उद्देश्य, उपयोगिता और अब तक की गतिविधियों की जानकारी दी। इसके बाद जिला अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली ने आंदोलन की आवश्यकता एवं सामान्य, ओबीसी और एसटी-एससी वर्ग के लोगों के लिए इसके महत्व पर प्रकाश डाला।उन्होंने युवाओं से समता आंदोलन समिति से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि यह लड़ाई किसी वर्ग या समाज के खिलाफ नहीं, बल्कि संविधान में प्रदत्त मूलभूत अधिकारों को समान रूप से लागू करने के लिए है। दिलीप सिंह नोलियावाड़ा ने एट्रोसिटी एक्ट में कथित कमियों पर चर्चा करते हुए झूठे मामलों में कानूनी कार्रवाई का प्रावधान करने की मांग रखी। राजेंद्र स्वर्णकार पुनर्वास कॉलोनी ने मांगों के लिए एकजुट होने की आवश्यकता बताई। देवीलाल फलोत बरबोदनिया ने राजनीतिक भेदभाव से ऊपर उठकर गरीब तबकों के लिए संघर्ष करने की बात कही।लालजी भाई पाटीदार बीजावाड़ा ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि संविधान में दिए गए मूलभूत अधिकारों को सीमित किए जाने से आमजन पूरी तरह स्वतंत्र महसूस नहीं कर पा रहा है। पूर्णाशंकर त्रिवेदी ने समता आंदोलन समिति की स्थापना से अब तक की यात्रा पर प्रकाश डाला तथा हर गांव में इकाइयां गठित कर संगठन मजबूत करने का आह्वान किया।संचालन ब्लॉक अध्यक्ष ने किया एवं आभार अनिल पुरोहित ने जताया। राष्ट्रगीत के साथ बैठक का समापन हुआ। इस अवसर पर रामचंद्र जोशी, विनोद पीताम्बर, कृष्णदास, रमेशचंद्र भट्ट, योगेश भारती, राजेंद्र जोशी, नवीन पंड्या, देवीलाल पंचाल, कचरू, रमणलाल, प्रवीण पाटीदार, गोविंद पाटीदार, लालशंकर, भरत सोनी, मोहनलाल प्रजापत, महेश सुथार, धर्मेश पाटीदार सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजस्थान के सचिन जोशी ने कंप्यूटर विज्ञान में पीएचडी प्राप्त कर बढ़ाया प्रदेश का मान सोमनाथ पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं राष्ट्र गौरव के साथ मनाया गया