— कृषि बाजार संबंधी एल्गोरिदम का पेटेंट भी प्रकाशित 24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। राजस्थान के मूल निवासी प्रो. सचिन जोशी ने महाराष्ट्र के संत गाडगेबाबा अमरावती विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान विषय में पीएचडी (आचार्य उपाधि) प्राप्त कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। कृषि बाजार संबंधी उनके एक डेटासेट एवं फोरकास्टिंग के लिए विकसित एल्गोरिदम का पेटेंट भी प्रकाशित हो चुका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मेवाड़ की तीसरी राजधानी चावंड, जिला सलूंबर से संबंध रखने वाले एवं वर्तमान में महाराष्ट्र के जलगांव जामोद, जिला बुलढाणा निवासी प्रो. सचिन नारायणजी जोशी ने “डिजाइनिंग ऑफ एन एफिशिएंट अप्रोच यूजिंग वेब कंटेंट माइनिंग बेस्ड रेकमेंडर सिस्टम फॉर एग्रीकल्चर डोमेन” विषय पर शोध कार्य पूरा कर पीएचडी उपाधि प्राप्त की। अपने शोध कार्य में प्रो. जोशी ने किसानों के लिए वेब कंटेंट माइनिंग आधारित एक प्रभावी रेकमेंडर सिस्टम विकसित किया। इस शोध के अंतर्गत किसानों की विभिन्न आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तीन महत्वपूर्ण मॉड्यूल तैयार किए गए, जिनसे आधुनिक तकनीक के माध्यम से किसानों को उपयोगी एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराई जा सकेगी। शोध अवधि के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित जर्नलों में कुल आठ शोध पत्र प्रकाशित किए। पुणे के डी.वाई. पाटील विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय आईईईई सम्मेलन में उन्हें बेस्ट पेपर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। प्रो. जोशी ने बताया कि उनके शोध कार्य का मार्गदर्शन विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान विभाग के डॉ. अविनाश बा. मनवर ने किया। परिणाम घोषित होने के बाद विभागाध्यक्ष डॉ. मोहम्मद अतीक, परीक्षक मंडल, इंद्रप्रस्थ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशिष ससनकर सहित विभाग के प्राध्यापकों ने उन्हें बधाई दी। प्रो. जोशी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार, मार्गदर्शक, मित्रों एवं सहकर्मियों को दिया। उनकी इस उपलब्धि पर राजस्थान एवं महाराष्ट्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पादरा गांव में हनुमान एवं शनि महाराज शिखर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ समता आंदोलन समिति की हुई बैठक, समाज के हर वर्ग को जोड़ने पर किया मंथन