Site icon 24 News Update

सालवी का उत्कृष्ट कार्यों के लिए किया सम्मान

Advertisements

24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित स्पोर्ट्स ऑनर सेरेमनी कार्यक्रम में विभाग के उत्कृष्ट कार्यों के लिए श्री नारायण लाल सालवी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर दिलीप कुमार दुरेहा (पूर्व कुलपति, लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन, ग्वालियर), डॉ. वर्दीचंद गर्ग (कुलसचिव, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय), प्रोफेसर मदन सिंह राठौड़ (अधिष्ठाता, आर्ट्स कॉलेज), प्रोफेसर दिग्विजय भटनागर (सह-अधिष्ठाता, आर्ट्स कॉलेज) तथा डॉ. भीमराज पटेल (सहायक निदेशक, शारीरिक शिक्षा) की उपस्थिति में श्री सालवी को प्रतीक चिन्ह एवं ट्रैक सूट भेंट कर सम्मानित किया गया।

Exit mobile version