Site icon 24 News Update

जयश्री नंदवाना का भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित

Advertisements

24 News Update उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय कर्मचारी संगठन द्वारा आज प्रयोगशाला सहायक (SFAB कर्मचारी) सुश्री जयश्री नंदवाना का विदाई समारोह बड़े हर्ष और आत्मीयता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. नवीन नंदवाना, सह-अधिष्ठाता, आर्ट्स कॉलेज उपस्थित रहे। इस अवसर पर कर्मचारी संगठन अध्यक्ष श्री नारायण लाल सालवी सहित महाविद्यालय के सभी संविदा कर्मचारी शामिल हुए। समारोह में वक्ताओं ने सुश्री नंदवाना के कार्यकाल के दौरान उनके योगदान और सहयोगी स्वभाव की सराहना की। सभी ने उन्हें उपर्णा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि डॉ. नवीन नंदवाना ने अपने संबोधन में कहा कि “कार्यस्थल पर आपसी सहयोग और आत्मीयता ही संस्थान की असली शक्ति है।” उन्होंने सुश्री जयश्री के उज्ज्वल भविष्य और दाम्पत्य जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। संगठन अध्यक्ष श्री सालवी ने समस्त साथियों का आभार व्यक्त करते हुए सुश्री जयश्री नंदवाना को उनके नवजीवन और वैवाहिक जीवन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Exit mobile version