24 News Update उदयपुर। शहर के ऐतिहासिक घंटाघर थाना क्षेत्र स्थित बिच्छू घाटी में 7 अप्रैल की रात हुई साहिल उर्फ सुहानी की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। सोमवार को कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस वारदात के तीसरे आरोपी जोएब खान उर्फ अक्कू को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान नाटकीय घटनाक्रम में आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया, लेकिन संतुलन बिगड़ने और गिरने के कारण उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। इस मामले में पुलिस अब तक गौरव सिंह चौहान उर्फ बिट्टू और मोहम्मद सुहान डायर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि वारदात के मुख्य सूत्रधार और शहर के दो कुख्यात हिस्ट्रीशीटर नईम उर्फ नईमुद्दीन और कुंदन अब भी फरार चल रहे हैं।हत्याकांड की पृष्ठभूमि आपसी रंजिश और मामूली कहासुनी से जुड़ी है। 7 अप्रैल की शाम आरोपी जोएब खान की जिशान उर्फ हड्डी नामक युवक से किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। इस मामूली विवाद को सुलझाने के बजाय जोएब ने हिस्ट्रीशीटर नईम को फोन कर साहिल और जिशान के खिलाफ भड़काया। उकसावे में आकर नईम और उसके साथी कुंदन ने जिशान को फोन पर देख लेने की धमकी दी, जिससे दोनों पक्षों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया। देर रात आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से बिच्छू घाटी में साहिल को घेर लिया और उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। साहिल के सीने और कमर पर किए गए गहरे वार उसके लिए जानलेवा साबित हुए और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस फरार हिस्ट्रीशीटरों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है, जिन पर पहले से ही दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation “तुम बिन पापा सब कुछ है आधा-आधा सा” — ‘पिता एक फरिश्ता/’ काव्य गोष्ठी में उमड़ा भावनाओं का सागर नदी में डूबे युवक का शव बरामद, नागरिक सुरक्षा विभाग ने 3 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद निकाला