Site icon 24 News Update

सागवाड़ा: नेशनल हाईवे पर मोटरसाइकिल की टक्कर से स्कूटी सवार महिला और पुत्र घायल

Advertisements

24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी) नगर के निकट वणौरी के पास नेशनल हाईवे डूंगरपुर-बांसवाड़ा पर मोटरसाइकिल की टक्कर से स्कूटी सवार महिला और उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी मदनलाल खटीक ने बताया कि सिलोही निवासी देवीलाल पाटीदार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 17 अक्टूबर की सुबह करीब दस बजे उनकी साली दीपिका पाटीदार पत्नी राकेश पाटीदार और उनका पुत्र निशित पाटीदार स्कूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल चालक ने तेज गति और लापरवाही पूर्वक स्कूटी को टक्कर मार दी।
इस हादसे में दीपिका के दाहिने पैर तथा निशित के दाहिने पैर और अन्नरूनी हिस्से पर गंभीर चोटें आईं। घायल मां-बेटे को तुरंत नगर के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच अनुसंधान हेड कांस्टेबल वालचंद को सौंपी गई है और आरोपी मोटरसाइकिल चालक की तलाश जारी है।

Exit mobile version