Advertisements
24 news Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के डूंगरपुर मार्ग बरबोदनिया के आगे दाता री ढ़ाणी होटल के पास सामने से आ रही मोटरसाइकिल व स्कूटी की टक्कर में एक जना गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे नगर के साई ऑर्थोपेडिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
थाना प्रभारी मदनलाल खटीक ने बताया कि गोविन्द पुत्र धुलजी जोगी निवासी नन्दौड़ ने रिपोर्ट दी कि 3 नवम्बर शाम करीब 4.30 बजे उसके पिता धुलजी जोगी और बड़े पापा ओकारनाथ दोनों स्कूटी पर बरबोदनिया से घर लौट रहे थे। बरबोदनिया मोड़ से आगे दाता री ढ़ाणी होटल के पास सामने से एक मोटरसाइकिल चालक तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए स्कूटी से टकरा गया। टक्कर में उसके पिता को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें एम्बुलेंस से राजकीय चिकित्सालय ले जाकर बाद में साई ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज चल रहा है।

