24 News Udpate Udaipur. सेज यूनिवर्सिटी की ओर से “सेज शिक्षा आपके द्वार अभियान” के तहत मंगलवार को उदयपुर शहर में शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया. इस अवसर पर सेज यूनिवर्सिटी इंदौर और भोपाल से आए संस्था के प्रतिनिधि सदस्यों द्वारा उदयपुर के शिक्षण संस्थान स्कूल और कोचिंग के शिक्षकों को मोमेंटो और शाल देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने शैक्षणिक कार्यों में शिक्षकों की भूमिका और शिक्षा के महत्व पर विस्तारपूर्वक चर्चा की. डॉ किरण सोनी ने कहा किशिक्षा जीवन को दिशा देती है, व्यक्तित्व निखारती है और समाज का निर्माण करती है, जबकि शिक्षक ज्ञान देने के साथ-साथ मार्गदर्शक, प्रेरणास्रोत और आदर्श बनकर छात्रों का सर्वांगीण विकास करते हैं, उन्हें सिर्फ किताबी ज्ञान ही नहीं बल्कि जीवन के लिए तैयार करते हैं, जो उन्हें आत्मविश्वासी, कुशल और जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं.डॉ प्रीतम सिंह ने कहा कि अध्यापक सिर्फ किताबी ज्ञान तक ही सीमित ना रहें बल्कि बच्चों के सर्वांगिण विकास की जिम्मेदारी लें ताकि बच्चे हर क्षेत्र में अपना जौहर दिखा सकें. स्कूल, कालेज या यूनिवर्सिटीज में बच्चों को शिक्षा के साथ स्किल डेवलपमेंट और हर विपत्तियों से निपटने में पारंगत बनाना चाहिए. सेज यूनिवर्सिटी इंदौर आए प्रतिनिधि सदस्यों ने अपने संस्था के बारे में लोगों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी | सेज यूनिवर्सिटीज पिछले 23 साल से बच्चों का भविष्य गढ रही है. यहां एक से बढ़कर एक फैकल्टिज हैं, जो बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए सही दिशा में आगे बढने के लिए प्रेरित करते हैं. संस्था की ओर से जरूरतमंद बच्चों के लिए कई योजनाएं चलायी जा रही है. डीआरसीसी का लाभ भी दिया जा रहा है. सेज इंटर्स इक्जाम आयोजित की जा रही है इस में ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर महेश गौड़ओर डॉ विशाल आचवल ने की . संचालन अब्दुल कलाम ने किया. इस अवसर पर 100 से अधिक शिक्षक मौजूद रहे . Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation स्वर्णकार समाज की ‘गीतमाला’ का भव्य लोकार्पण, युवा शक्ति सम्मेलन में गूंजे संस्कृति और संस्कार के स्वर जगदीश मंदिर में ठाकुरजी संग गूंजी फाग की स्वर लहरियां, रंगों और भक्ति में डूबा उदयपुर