24 News Update जयपुर। विजयदशमी पर प्रतापनगर सेक्टर–16 में हुए रावण दहन कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड गाना ‘मुन्नी बदनाम हुई’ पर डांस पेश किया गया। मंच पर यह प्रस्तुति होते ही स्थानीय लोगों ने इसे धार्मिक आयोजन में अशोभनीय बताते हुए विरोध शुरू कर दिया। देखते-ही-देखते माहौल बिगड़ गया और कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा।यह आयोजन प्रतापनगर विकास समिति की ओर से किया गया था, जिसमें गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया और पूर्व सांसद रामचरण बोहरा भी शामिल हुए थे।भाजपा कार्यकर्ता का आरोपस्थानीय भाजपा कार्यकर्ता मोहित गौतम ने कहा, “भगवान राम के विजय उत्सव पर हजारों लोगों को बुलाकर मुन्नी बदनाम जैसे गीत पर डांस कराना परंपरा और सनातन संस्कृति के खिलाफ है।” उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध जताने पर उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। गौतम का कहना है कि वे इसकी शिकायत प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक करेंगे। कार्यक्रम संयोजक ने आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा, “यह कार्यक्रम 23 वर्षों से हो रहा है। हर बार कुछ फिल्मी गानों पर डांस भी कराया जाता है। मुन्नी बदनाम जैसे गाने केवल मनोरंजन के लिए शामिल किए जाते हैं। इसमें अश्लीलता ढूंढना महज़ नजरिये का सवाल है।” इस घटना ने एक नई बहस को जन्म दिया है – धार्मिक आयोजनों में आधुनिक मनोरंजन की कितनी जगह होनी चाहिए? जहाँ कुछ लोग इसे भावनाओं से खिलवाड़ मान रहे हैं, वहीं आयोजकों का कहना है कि आम जनता के लिए यह केवल साल में एक दिन का मनोरंजन है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर शतायु मतदाताओं को किया गया सम्मान आगामी त्यौहारों पर 02 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं का मार्ग में अतिरिक्त ठहराव