24 न्यूज अपडेट. नई दिल्ली। आरएसएस ने आखिरकार दिल्ली के सिंहासन पर ताजपोशी के भाग्य की रेखा लिख दी। रेखा गुप्ता नई सीएम होंगी, राज्यपाल से मिलकर दावा पेश कर दिया है। सुबह से उनके नाम के चर्चे थी जो उनके नाम की धोषणा होने के साथ ही सही साबित हुई। मुख्यमंत्री की शपथ गुरुवार (20 फरवरी) को रामलीला मैदान में दोपहर 12ः35 बजे होगी। दिल्ली के मुख्य सचिव की तरफ से भेजे गए निमंत्रण में मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों की शपथ का भी जिक्र है। कार्यक्रम में 30 हजार मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। भाजपा और छक्। की 21 राज्यों में सरकार हैं, इनमें रेखा गुप्ता एकमात्र महिला सीएम होंगी। 50 वर्षीय रेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री बनी हैं। उन्होंने शालीमार बाग सीट से जीत दर्ज कर अपनी राजनीतिक सफलता की नई ऊंचाई हासिल की। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ी रेखा गुप्ता दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। मुख्यमंत्री बनने की 3 प्रमुख वजहें: वैश्य समुदाय से संबंध: रेखा गुप्ता वैश्य समुदाय से आती हैं, जो दिल्ली में व्यापार पर मजबूत पकड़ रखता है। भाजपा का यह समुदाय पारंपरिक वोट बैंक रहा है। अन्य दो दावेदारों विजेंद्र गुप्ता और जीतेन्द्र महाजन भी इसी समुदाय से थे। महिला मतदाताओं का समर्थन: भाजपा को 45.56% वोट मिले, जिसमें महिलाओं की बड़ी भूमिका रही। भाजपा ने महिलाओं के लिए कई योजनाओं की घोषणा की, जिनमें प्रमुख हैं: हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता घरेलू मेड के लिए कल्याण बोर्ड सिलेंडर पर ₹500 की सब्सिडी व त्योहारों पर मुफ्त सिलेंडर गर्भवती महिलाओं के लिए ₹21,000 और 6 पोषण किट महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा महिला मुख्यमंत्री बनाए जाने की रणनीति: दिल्ली में अब तक तीन महिला मुख्यमंत्री रह चुकी हैं – शीला दीक्षित, सुषमा स्वराज और आतिशी। भाजपा ने महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए रेखा गुप्ता को चुना। RSS ने उनके नाम की सिफारिश की, जिसे भाजपा नेतृत्व ने मंजूरी दी। रेखा गुप्ता की जीत और राजनीतिक सफर: विशेषताविवरणपददिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्रीराजनीतिक दलभारतीय जनता पार्टी (BJP)सम्बद्ध संगठनराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS)निर्वाचन क्षेत्रशालीमार बाग, दिल्लीजीत का अंतर29,595 वोट (AAP की वंदना कुमारी के खिलाफ)पहले कौन थे CM?अरविंद केजरीवालमहिला मुख्यमंत्री का क्रमदिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्रीमहत्वपूर्ण घोषणाएंमहिलाओं को आर्थिक मदद, सिलेंडर सब्सिडी, फ्री बस सेवा आदिRSS का समर्थनहां, नाम RSS ने आगे बढ़ायाराजनीतिक अनुभवदो बार चुनाव हारने के बाद पहली बार विधायक बनींमहत्वपूर्ण नेता जिन्होंने समर्थन कियापीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, नितिन गडकरी, नायब सैनी Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 18 फरवरी 2025 का विस्तृत राशिफल दिल्ली की नई सीएम के पुराने ट्विट हुए डिलीट, किया था अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल!