24 News Update ऋषभदेव/उदयपुर। कोजावाड़ा से परेंड़ा नाल तक करीब 9 किलोमीटर सड़क की बदहाली अब ग्रामीणों के लिए सिर्फ परेशानी नहीं, बल्कि चुनावी मुद्दा बन गई है। करीब 15 साल से जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर स्थायी निर्माण की मांग की है। साथ ही साफ चेतावनी दी है कि एक महीने में समाधान नहीं हुआ तो आगामी पंचायती राज चुनाव में क्षेत्र के चार बूथों पर वोट बहिष्कार किया जाएगा।
ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग परेंड़ा सहित आसपास के गांवों को ऋषभदेव क्षेत्र से जोड़ता है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हैं और बारिश के दौरान इनमें पानी व कीचड़ भर जाता है। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वालों के लिए भी रास्ता जोखिम भरा हो जाता है।
सबसे ज्यादा परेशानी विद्यार्थियों, किसानों, बुजुर्गों और मरीजों को उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में कई जगह सड़क की स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि सामान्य आवागमन मुश्किल हो जाता है। जरूरी काम के लिए लोगों को वैकल्पिक और लंबा रास्ता अपनाना पड़ता है।
ग्रामीणों ने बताया कि समस्या को लेकर पहले भी ध्यान आकर्षित किया गया, लेकिन सड़क की हालत में स्थायी सुधार नहीं हुआ। स्थानीय विद्यालय के छात्र-छात्राएं भी सड़क की बदहाली के विरोध में सांकेतिक प्रदर्शन कर चुके हैं।
अब ग्रामीणों ने प्रशासन को एक महीने की समय-सीमा देते हुए कहा है कि सड़क की मरम्मत के बजाय स्थायी निर्माण कराया जाए। उनका कहना है कि यदि निर्धारित अवधि में काम शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन को चुनाव तक ले जाया जाएगा और कोजावाड़ा-परेंड़ा क्षेत्र के चार मतदान केंद्रों पर सामूहिक वोट बहिष्कार किया जाएगा।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading