Advertisements
24 News Update उदयपुर। नवरात्रि के अवसर पर रितिका सूद ने 20 मार्च 2026 को लंदन में आयोजित ‘फायर वॉक’ सफलतापूर्वक पूरा कर साहस और आत्मबल की मिसाल पेश की। इससे पूर्व वे मार्च 2025 में हिमालय बेस कैंप तक की कठिन यात्रा भी पूरी कर चुकी हैं। कार्यक्रम से प्राप्त राशि उन्होंने चैरिटी के लिए समर्पित की। रितिका की माता डॉ. राजश्री गांधी ने उनकी इस उपलब्धि पर गर्व जताया। रितिका की सफलता से उदयपुर सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

